मितौली खीरी। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी भीखमपुर कस्बा में दबंग लोगों ने गन्ना का पैसा मांगने पर गिरोह बंद तरीके से लोहे की रॉड से बुरी तरह मार कर जख्मी कर दिया। आशीष दीक्षित पुत्र रामनिवास दीक्षित निवासी ग्राम बुझौना थाना हैदराबाद तहसील गोला ने 136 कुंतल गन्ना भीखमपुर निवासी राघव राम पांडे के गन्ना कोल्हू पर दिनांक 25/ 12/ 25 को बेचा था जिसका पैसा मांगने कई बार गया जिसको राघव राम पांडे ने कई वार टरका का दिया कल दिनांक 7 /2./2026 को आशीष अपने भाई अजीत दीक्षित के साथ गन्ना का पैसा मांगने कोल्हू पर गया तो राघव राम पांडे ने पैसा देने से इनकार कर दिया और योजना बद्ध तरीके से चांदगी राम पांडे पुत्र शिवराम पांडे व दीप चंद्र पांडे व राघव राम पांडे पुत्र गड़ चांदनी राम पांडे वह दो अन्य लोगों ने मिलकर लोहे की रॉड से सर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर आशीष को घायल कर दिया आशीष मौके पर बेहोश हो गया दबंग लोग वहां से बंदूक लहराते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए आशीष के भाई अजीत ने घर पर सूचना दी इसके बाद घर वालों ने आशीष को आनन फानन में मितौली सीएससी भेजा जहां हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज जारी है उक्त लोग काफी है हेकड़ व दबंग किस्म के लोग हैं कई लोगों ने उनके कोल्हू पर गन्ना बेचा है लेकिन आज तक किसी का पैसा नहीं दिया थाना प्रभारी मितौली ने बताया है तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच शुरू कर दी है।
