सीतापुर।जनपद की पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सब-इंस्पेक्टर सुनीत कुमार को पदोन्नति का तोहफा मिला है। उन्हें अब सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन
इस उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सीतापुर के कार्यालय में एक संक्षिप्त ‘पाइपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुनीत कुमार के कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें इंस्पेक्टर के पद से अलंकृत किया। एसपी ने नवनियुक्त इंस्पेक्टर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
लखीमपुर खीरी में किए गए कार्यों की चर्चा
इंस्पेक्टर सुनीत कुमार का पुलिस विभाग में ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। सीतापुर में तैनाती से पूर्व वे पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खीरी के कई थानों में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहां किए गए उनके अच्छे कार्यों और जनसरोकार से जुड़ी पुलिसिंग के कारण उनकी एक अलग पहचान है।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
सुनीत कुमार के इंस्पेक्टर बनने की खबर मिलते ही उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस प्रमोशन के बाद अब इंस्पेक्टर सुनीत कुमार के कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है, जिसे लेकर वे पूरी तरह तैयार नजर आए।
