*शहीद भगत सिंह गौरव पुरस्कार से पूर्व न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय जस्टिस काटजू ने युवा अधिवक्ता एस. हसन जाज़िब आब्दी को दिल्ली मे किया सम्मानित।*
मितौली खीरी।दिल्ली मे आयोजित जनवरी को प्रतिबिंब एजुकेशनल वेलफेयर एंड सोसाइटी द्वारा 10वां शहीद भगत सिंह गौरव पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसके आयोजक पत्रकार सुमित भोजगी और मंच संचालक (एन.डी. टी.वी.) के पत्रकार अली अब्बास नक़वी थे, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद, पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय मद्रास, पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय दिल्ली एवं उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडेय काटजू, विशिष्ट अतिथि राजा इक़बाल सिंह मेयर एम.सी.डी. दिल्ली, के महेश आईएएस, सेक्रेटरी, आर्ट एंड कल्चर दिल्ली सरकार, डॉ. कलबे रुशैद रिजवी इस्लामिक स्कॉलर, गुलाम रसूल देहलवी, सीए मनीष मिश्रा,डॉ समीर भाटी आदि उपस्थित थे।
समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें गरीबों को टैली सिखाने के लिए CA मनीष मिश्रा, डॉ. अर्चना धवन बजाज, महिलाओं की मदद के लिए, प्रतीक श्रीवास्तव, मोटिवेशनल यूट्यूबर के लिए एकता के लिए डॉ कल्बे रूशैद रिज़वी,गुलाम रसूल देहलवी, एकता के लिए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के फाउंडर डॉ. सूफी राज जैन, गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए महावीर सीनियर मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका सुखीजा, कोरोना काल में मदद करने के लिए डॉ. समीर भाटी जो पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, और पीड़ित व असहाय, निर्धन लोगों को फ्री विधिक सलाह देने वाले, लखनऊ लीगल एसोसिएट्स (ए.बी.एच.) उ.प्र. लखनऊ के एम. डी. युवा अधिवक्ता हसन जाज़िब आब्दी को सम्मानित किया गया।
*31 महिलाओं को भी किया गया सम्मानित*
इसके अलावा, कुछ महिलाओं को भी शहीद भगत सिंह गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनडीटीवी के पत्रकार अली अब्बास नक़वी ने किया। उन्होंने देश की एकता को कैसे जोड़ा जाए और सभी धर्म के लोग मिलकर कैसे शहीद भगत सिंह को याद कर सकें, इसके बारे में दुनिया को बताया।
*कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई*
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद नेत्रहीन बच्ची ने बहुत ही सुंदर गाना गाया। इसके बाद संवेदना समिति द्वारा स्पेशल चाइल्ड की परफॉर्मेंस रही, जिसकी थीम थी ऑपरेशन सिंदूर। कार्यक्रम में सभी ने अपनी बात रखी और शहीद भगत सिंह को याद किया, जिसके बाद सभी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म के लोग ने मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्र गान गाया गया..जिसमें सभी अतिथि शामिल थे
*आयोजकों की टीम*
कार्यक्रम की आयोजक सुमित भोजगी, सह आयोजक एनडीटीवी पत्रकार अली अब्बास नकवी, राजू बंसल, प्रशांत मलिक, सुमित सोनी, सौरभ गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुनील गर्ग रहे..

