मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में भूमि विकास बैंक कस्ता- मितौली के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदीप कुमार शुक्ल को निर्वाचन अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव व शाखा प्रबंधक गिरीश बाजपेई के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
नवनियुक्त उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा कस्ता- मितौली के निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शुक्ल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा जो आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित कर कार्य करने का मौका दिया है मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगा और मैं शाखा को अधिक ऊंचाइयों पर उच्च अधिकारियों के सहयोग से ले जाने का प्रयास करूंगा इस अवसर पर भाजपा नेता शमशाद अली,पंकज कुमार गौतम,सोनू सिंह बडा सेमरावां,रामानुज शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष किसान सेवा सहकारी समिति मितौली खन्ना सिंह, दिलीप शुक्ल, इरफान बंजारा, डाक्टर प्रशांत शुक्ल,मुस्तफा अली उर्फ कल्लू ट्रेलर,समस्त भाजपा कार्यकर्ता समस्त बैंक कर्मचारी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
