मितौली खीरी।उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला ईकाई लखीमपुर खीरी के आवाह्न पर को जनपद के समस्त 15 विकास खण्डों में ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा जा रहा है। जिसमें मुख्य मांग विंदुवार निम्नलिखित हैं।-ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय प्रत्येक माह की 30 तारीख को प्रत्येक दशा में विकास खंड स्तर से बुक किया जाय। तथा समस्त बकाया मानदेय दिया जाय। ईपीएफ कटौती की बकाया धनराशि रोजगार सेवकों के उन खाते में जमा कराई जाय। ईपीएफ कटौती की धनराशि जमा करने हेतु हर बार रोजगार सेवकों से प्राइवेट के लिए अनुचित धनराशि जमा कराई जाती है। जो कि नियम विरुद्ध है जिसे समाप्त कर विकासखंड से अधिकृत लेखाकार के द्वारा जमा कराई जाए। नॉलिया 4- मृतक आश्रित ग्राम रोजगार सेवकों की पत्रावली जो विकासखंड पर लंबित है उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक रोजगार सेवक के आश्रित को शासनादेश के अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए। जली डया प्रभारी 7734 में मनरेगा योजना में बाहरी व्यक्ति/दलालों को विकासखंड से अनुचित लाभ लेकर 60:40 अनुपात तोड़कर कच्चे पक्के कार्य दिए जा रहे हैं। जिससे रोजगार सेवकों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। और योजना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आए दिन विकासखंड के मनरेगा सेल में दलालों का जमावड़ा रहता है। जिस पर शीघ्र ही रोक लगाई जाए। 2 6- मनरेगा के एस्टीमेट तकनीकी स्वीकृत के लिए जो भी जनपद पर भेजें जाते हैं उनको अनुचित लाभ के लिए महीनों तक फोल्डर में रोक कर रखा जाता है। जिससे कार्य बाधित होते हैं। आवश्यक कार्यवाही की जाए। मनरेगा से कराए गए पक्के कार्यों की सामग्री लैबटेस्ट में अनुचित फीस ली जाती है। जिससे तिभिन समस्याओं का सामना करना पडता है आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपरोक्त 07 सूत्रीय ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।यदि मांगपत्र पर विचार नहीं किया गया।तो 15 जनवरी को हमारा जिला संगठन अपनी समस्याओं के लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
