मितौली खीरी। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है. गत रात्रि कस्ता कस्बे में अनुज कुमार पुत्र राम किशोर के घर में ताला तोड़कर चोरों द्वारा एक लाख की नगदी तथा लड़की का जेवर लड़की की मां के जेवर चोर चोरी कर घटना को अंजाम दिया है।
वही मितौली क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव ने कस्ता कस्बे में एक घर में हुई चोरी की घटना का जाकर जायजा लिया और मौके का निरीक्षण किया। और इस मामले में जब फोन वार्ता पर जानकारी ली गई तो मितौली क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि इस चोरी की घटना के संबंध में टीमें गठित कर दी गई है।और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
अभी हाल ही में 23 दिसंबर को मितौली कस्बे में उमेश कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा लाखों रुपए नगदी तथा जेवर चोरी करने में सफल रहे थे कस्ता कस्बे में सर्राफा व्यवसायी की दुकान में तेरह अक्टूबर को दुकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोर चोरी कर ले गए थे. मितौली पुलिस द्वारा चोरी की एक भी घटना का अनावरण नहीं किया गया जिसके कारण चोर चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम देने में सफल रहते हैं. गौर तलब हो कि मितौली थाने में नवागंतुक कोतवाल के आने के बाद पुलिस स्टाफ रात्रि गस्त भी नहीं कर रहा है. जनता में रोष व्याप्त है. प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के कार्यकाल में पुलिस की सुस्त कार्यशैली के चलते चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती नजर आ रही हैं मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा निवासी बाबूराम पटेल के घर में 14 दिसंबर को चोरों द्वारा लाखों रुपए के जेवर तथा नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. वही बबौना निवासी आलोक पान्डेय के घर में 18 दिसंबर की रात चोरों द्वारा लाखों रुपए नगदी तथा जेवर ताला तोड़कर उठा ले गए। मितौली पुलिस ने एक भी घटना का अनावरण न कर पाने के कारण मितौली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं दिन व दिन बढ़ती नजर आ रही है जनता में भय व्याप्त है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस अधीक्षक खीरी से मितौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कराए जाने की मांग की है साथ ही नाकाम पुलिस कर्मियों को हटाकर कर्तव्य निष्ठा पुलिस कर्मचारियों की नियुक्त किए जाने की मांग की गई है।

