oplus_136314880
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र में बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी समारोह व अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा श्री मति नीरज वर्मा,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर,कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री की याद में कवि सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए कवियों ने देशभक्ति की कविता से जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कविता में कहा अब भारत में दूसरा अटल नहीं आएगा।
मंच पर उपस्थित अतिथियों का अंग वस्त्र देकर के सम्मान किया गया।
इस अवसर प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार मास्टर,सर्वेश सिंह,सुरेश राठौर,अनूप यादव, सियाराम गौतम,मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष प्रधान गण व भाजपा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
