लखीमपुर खीरी के सिंगाही नगर पंचायत में नए हाउस टैक्स को लेकर सियासत तेज हो गई है नगर में आम लोग पहले से ही महंगाई और बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं ऊपर से नगर पंचायत द्वारा बढ़ाए गए टैक्स ने जनता की परेशानियों को और गहरा कर दिया है
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गरीब और मध्यमवर्गीय लोग पहले ही मुश्किल से घर का खर्च चला रहे हैं अब नया टैक्स उनकी कमर तोड़ देगा कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि विकास के नाम पर लिए जा रहे इस टैक्स का असली फायदा किसको होगा।शेरो शायरी के अंदाज़ में जनता की पीड़ा न हमसफ़र न किसी हमनशीं से निकलेगा हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा।यहां लोग तंज कसते हैं कि गरीबों के हमदर्द ही धीरे-धीरे अमीर हो गए,और गरीब अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि उसका दर्द कोई समझेगा।सिंगाही की जनता का दर्द एक और शेर में झलकता है इसी गली में वो भूका फ़क़ीर रहता था।तलाश कीजे खज़ाना वही से निकलेगा
जनता अब खुलकर कह रही है कि अगर प्रशासन ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो विरोध और तेज़ होगा स्थानीय व्यापार मंडल भी जल्द ही बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है
सिंगाही में हाउस टैक्स पर उठ रहे सवाल केवल आर्थिक बोझ की कहानी नहीं बल्कि आम आदमी के टूटते भरोसे की दास्तान भी कह रहे हैं

