मितौली खीरी।थाना क्षेत्र के हैदर नगर गांव में एक 18 वर्षीय किशोर अनूप कुमार और एक भैंस के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य अपनी बहू को प्रसव के लिए मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे।
पड़ोसियों के अनुसार,सुबह 9 बजे घर से भैंस छूट गई। अनूप कुमार भैंस को पकड़ने के लिए उसके पीछे गया, लेकिन दोनों ही वापस नहीं लौटे। स्थानीय लोगों ने पूरे दिन और रात भर बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजन बच्चे की चिंता में व्याकुल हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि अचानक बच्चा और भैंस कैसे गायब हो गए।
लेकिन ग्रामीणों की काफी तलाश के बाद दूसरे दिन पड़ोस के गांव पियरा में मनोज कुमार भार्गव के यहां राम सहाय की भैंस बरामद हुई है। लेकिन 24 घंटे बीत गए हैं अभी तक लड़का का पता नहीं लगा है। घर के परिजन और गांव में शौक की लहर दौड़ उठी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वही लड़के के गायब होने के मामले में तेज तर्रार शिवाजी दुबे ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही व जांच शुरू कर दी है।

