मितौली खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले रामविलास उम्र 65।वर्षीय का शव मितौली पुलिस ने किया बरामद।
आपको बताते चलें जो पिछले 10 दिन से लापता चल रहें थे। परिजनों द्वारा लगातार तलाश जारी थी।आज मितौली थाना क्षेत्र के गहिया पुरवा के कठिना नदी के किनारे पानी मे पुलिस ने शव को बरामद किया है।
वहीं परिजनों ने इस मामले को लेकर मैगलगंज थाना क्षेत्र में में लिखित में प्रार्थना पत्र दिया था। मृतक का पुलिस द्वारा लगातार तलाश जारी थी।लेकिन आज लगभग 10 दिन बाद मृतक का शव कठिना नदी में मिला हैं। शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
वहीं परिजनों ने बताया है कि दिनांक 14/08/2025 लगभग सुबह 10:00 बजे मितौली सुरक्षा इकाई पर मूंगफली लेने के लिए गए थे।
जहां से मूंगफली तो नहीं मिल लेकिन रामविलास रास्ते से ही गायब हो गए।
जब घर पर भी नहीं पहुंचे तो उसी दिन से लगातार परिजन उनकी तलाश में जुट गए।आज मृतक का शव मिलने से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का विषय बना हुआ है।फिलहाल मृतक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जहाँ फत्तेपुर चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी व कस्ता चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

