मितौली खीरी। मितौली कस्बे में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी मितौली जितेंद्र परिहार ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। जिसके आयोजक स्वतंत्रता संगम सेना आश्रित अखिलेश मिश्र पत्रकार, अनूप यादव, बीडीसी सदस्य विश्राम लाल मौर्य, नीतीश गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्रवासियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।”
“सुबह से ही कस्बे का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिए, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ मुख्य बाजार से होते हुए पूरे कस्बे से तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्ति मौजूद रहे।” “यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुनों पर लोग झूमते नज़र आए। हर गली, हर चौराहे पर लोगों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम और एकता का संदेश देने का माध्यम है।”
“देशभक्ति के नारों से गूंजते मितौली बाजार में निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम का अमूल्य संदेश देती है… और यह याद दिलाती है कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की शान और सम्मान का प्रतीक है।”
इस अवसर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर राम राखन लाल पाल, भूमि विकास बैंक मितौली अध्यक्ष रविन्द्र कनौजिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बग्गा, अधिवक्ता बृजेश मिश्र, विकास शुक्ल, कमलेश पाल, पंकज मिश्र, राजन शुक्ल, पवन मिश्र रिंकू,लखन मिश्र, कमलेश शुक्ल, अनुराग मौर्या, अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मितौली मन्ना लाल राठौर, कमलेश गौतम, मनोज भार्गव, आरिफ, सरवन, राशिद खान, नवदीप तिवारी सहित हजारों की संख्या राष्ट्र प्रेमी मौजूद रहे।

