मुख्य संपादक -पंकज कुमार गौतम
बेहजम खीरी नीमगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैला गांव में ताजिया का ढोल-तासे के साथ त्योहारमनाया गया। बताते चलें कि पैला गांव में मोहर्रम का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया मोहर्रम इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पैला गांव के निवासियों ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से धार्मिक परंपराओं का पालन किया ताजिया स्थापित करने और ढोल-तासे की थाप पर नृत्य करने से समुदाय के लोगों में उत्साह और एकता का वातावरण बना रहा यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे अपनी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त करते हैं पैला गांव में मोहर्रम के त्योहार को बहुत ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया और उनकी एकता और सौहार्दपूर्ण भावना इस त्योहार को और भी विशेष बनाती है। इस अवसर पर थाना नीमगांव पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा

