मुख्य संपादक पंकज कुमार
मितौली। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा संपूर्ण जनपद में अपराधों की रोकथाम के क्रम में संचालित अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी मितौली शिवाजी दुबे ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के आठ अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुख्यालय पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए शांति भंग की धाराओं में चालान कर अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जानकारी के अनुसार रामखेलावन पुत्र जवाहरलाल मधु पत्नी रामखेलावन रामपाल पुत्र जवाहरलाल दुर्गेश कुमारी पत्नी रामपाल निवासी गण ग्राम पथरा नजर मोहम्मद पुत्र सतल्ले नौशाद पुत्र रसीद निवासी गण बीरमपुर धर्मपाल पुत्र हरे राम निवासी ग्राम गोदिया पूरवा नीलू पुत्र नंद उर्फ नंदराम निवासी तेंदुआ थाना मितौली के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए उप जिला अधिकारी मितौली के न्यायालय में भेजा गया है.

