मुख्य संपादक -पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनगी कला सीएचसी नकहा का वर्चुअल मूल्यांकन गुरुवार को भारत सरकार की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की ओर से नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर चयनित किए गए हैं। जिससे ग्रामीण स्तर पर गुणवत्ता परक और आवश्यक संसाधन सहित स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस को मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूर्व में ही समस्त तैयारी कर ली गई थीं।गुरुवार को सीएचसी नकहा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनगी कला का भारत सरकार की टीम द्वारा वर्चुअल मूल्यांकन किया गया है। जिसकी रिपोर्ट बाद में शासन द्वारा भेजी जाएगी। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ दीपशिखा व एएनएम मीरा राज से भारत सरकार की टीम द्वारा सवाल जवाब भी किए गए। वर्चुअल माध्यम से आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उसके परिसर को देखा गया। इस नेशनल एसेसमेंट के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ रामू सिंह बीपीएम हरीश, बीसीपीएम भरत सरोज, बीएमडब्ल्यू प्रवीण सहित जिला स्तरीय टीम से डीपीएम अनिल यादव, डीसीपीएम कुलदीप सिंह, डीएमएचसी लल्ला सिंह सहित क्षेत्रीय आशा व संगिनी मौजूद रहीं।

