मितौली खीरी।खीरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मितौली थाना पुलिस ने अपहृत बालक अगम पाल को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मितौली थाना प्रभारी शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 अप्रैल 2025 को यह कार्रवाई की। मामला मु0अ0सं0 100/2025 धारा 140(2) बीएनएस से जुड़ा है।
गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना लाल (33 वर्ष), अनुपम कुमार (21 वर्ष), अंकित कुमार (21 वर्ष), शिवम गौतम (21 वर्ष) और विवेक कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP 34 BR 6749 भी बरामद की है।
बच्चे की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे, निरीक्षक अश्विनी कुमार विश्वकर्मा, क्राइम ब्रांच टीम खीरी, हेड कांस्टेबल अमरेश चौधरी, कांस्टेबल दीपक कुमार,कांस्टेबल सुगम कुमार और महिला आरक्षी मोनिका सोलंकी की टीम शामिल थी।

