मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने 8 से 14 अप्रैल तक जिलो में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम मनाने की घोषणा की है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा वोट की राजनीति के चलते बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम का गुड गान करने लगे हैं अब बाबा भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम मनाने की घोषणा की है मैं यह पूछना चाहता हता हूं कि बाबा साहब की जहां मूर्तियां लगी थी उनको तोड़कर वहां से हटाने का कार्य किया। जो जमीन अंबेडकर पार्क के नाम पर छोड़ी गई थी उसे जुतवा कर समाजवादी पार्टी के लोगों को देने का कार्य किया और बाबा साहब, काशींराम ज्योतिबा बाई फूले आदि महापुरुषों के नाम पर बनाए गए जिले समाप्त करने, और आरक्षण बिल पेश करते समय संसद में बिल फाड़ने,मीराबाई गेस्ट हाउस में जान से मारने की नीयत से गैस सिलेंडर से उड़ने की योजना बनाने, आरक्षण समाप्त कर डेढ़ लाख पदों पर डिमोशन करने, दलितों के हित में बनाई गई योजनाओं को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया और अपने शासनकाल में अंबेडकर पार्क तोड़ने और कब्जा हटाने का कार्य किया और मैं यह जानना चाहता हूं की कब से समाजवादी पार्टी बाबा साहब की समर्थक हो गई है अपने शासनकाल में अंबेडकर का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी जो बाबा साहब के अनुयाई थे उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य समाजवादी सरकार में किया गया आपस में लोगों को लड़ा कर सत्ता हासिल करने वाले कब से बाबा साहब का सम्मान करने लगे हैं यह समाजवादियों का एक मात्र छलावा है अब जनता बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने वाले लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं है। बाबा साहब का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी जहां बाबा पैदा हुए जहां पढे जहां रहे आदि स्थानों पर पंच तीर्थ स्थल बनाने का कार्य किया है अगर कोई बाबा साहब का सम्मान किया है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हरगांव क्षेत्र में अंबेडकर पार्क बनवाने, उनका बाउंड्री वॉल करवाने, जहां जगह बाबा के नाम पर छुट्टी है वहां मूर्ति रखवाने का कार्य कर रही है।

