सीतापुर। ग्राम लिलसी पुरवा,रामकोट में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा 24सितंबर 1924 को स्थापित एवं भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा उत्कृष्ट समाजसेवा के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित समता सैनिक दल मुख्य संरक्षक मा उम्मेद सिंह गौतम जी, राष्ट्रीय मुख्य सचेतक डॉ ए आर जोशी जी के निर्देशन में।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अशोक सागर जी के आदेशानुसार भारत के कोने कोने में समता सैनिक दल की हर गांव में बटालियन शाखा हो के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी अध्यक्ष अनुशासन का कड़ा प्रयोग करते हुए प्रदेश में 75 जिलों के यंग बहादुर जाबाज कमांडरों की फौज खड़ी करने में कमर कस चुके है।
उन्होंने अपने जिला अध्यक्षों को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष टीम के साथ गांव गांव जाकर Sc St Obc, माइनॉरिटी मुस्लिम समाज को एक जुट कर संविधान के प्रति जागरूक कर अपने हक अधिकारों की सुरक्षा कैसे की जाएगी के जनसंपर्क अभियान को मजबूत करते हुए हर घर में एक जवान समता सैनिक दल में भर्ती हो की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
इसी कड़ी में कल समता सैनिक दल उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के युवा क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष शिवपाल बौद्ध जी अपने जिला सलाहकार रामू भारती, जिला वरिष्ठ कमांडर महासचिव श्रद्धेय कुलदीप बौद्ध, संगम सिंह बौद्ध यूथ जिलाध्यक्ष सीतापुर, नरेंद्र बौद्ध, ब्लॉक कमांडर मोहित सिंह बौद्ध सहित ब्लाक खैराबाद थाना रामकोट के गांव लिलसीपुरवा में एक दिवसीय कैडर कैंप कर लोगों को जागरूक किया।
यदि आप बाबा साहेब के सच्चे सिपाही है और अपने हक अधिकारों की सुरक्षा करना चाहते है तो बाबा साहेब की सेना *समता सैनिक दल* के सिपाही बने।
इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष शिवपाल बौद्ध जी ने अपने कमांडरों के साथ पहुंचकर लील्सीपुरवा से सैनिक सैनिकाओ को समता सैनिक दल में भर्ती कर जिला सीतापुर को मजबूत करने का काम किया है।
*यदि आप बाबा साहेब को दिल से मानते है
तो समता सैनिक दल का सिपाही जरूर बने।*

