रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के हैदर नगर उर्फ रामचरन पुरवा गांव के तथागत गौतम बुद्ध पार्क में पांच दिवसीय संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां संत शिरोमणि रविदास जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मंच का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया।
जहां कमेटी के लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया। वही इस कार्यक्रम में नाट्य कला मंडल दिसतापुर पार्टी के प्रबंधक व संचालक मनोहर लाल मित्रा द्वारा पार्टी के कलाकारों द्वारा दिन और रात्रि में तथागत गौतम बुध व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं अन्य महापुरुषों के बारे में झांकी एवं जीवन चरित्र के माध्यम से दिखाया जाता है। जो यह कार्यक्रम दिनांक 24 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा।जहां महान संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय विशाल महासम्मेलन मेले का आयोजन किया गया है। जहां इस मेले में काफी दूर दराज से लोग बौद्ध भिक्षु व अन्य सम्मानित लोग इस कार्यक्रम में पहुंचते हैं। यह जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रशेखर वर्मा,पत्रकार पंकज गौतम,पंकज अवस्थी,सुधाकर बाजपेई,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद,जितेंद्र चौधरी,गार्गी प्रसाद,प्रमोद गौतम, महादेव प्रसाद,मथुरा प्रसाद,विजय कुमार गौतम,अभिमन्यु गौतम,रामपाल गौतम,रामनरेश गौतम,श्यामू गौतम,बांसदेव सहित कमेटी के सम्मानित लोग व ग्राम वासी मौजूद रहे।

