रिपोर्ट – पंकज कुमार (संपादक )
मितौली खीरी। विकास खण्ड मितौली के कस्बा मितौली के बीचों बीच राजकुमार मिश्र उर्फ गुड्डू के निवास स्थान पर षटम विष्णु महायज्ञ वेदांत संत सम्मेलन एवं कथा प्रवचन का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा भाव और धार्मिक उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। आज यज्ञ के अंतिम दिन भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया गया सर्वप्रथम मास्टर दिनेश कुमार पूर्व ग्राम प्रधान मितौली ने अपने परिवार के साथ कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित कर दक्षिण दी बिटाना देवी चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर आदेश राज व यज्ञ के आयोजक राजकुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, ने कन्याओं को दक्षिण प्रदान की कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन देर रात तक चलता रहा। हरि दास यज्ञ समिति के निर्देशक, मार्ग दर्शक, उद्घोषक हरि बोल जी महाराज नें वैदिक मंत्रो द्वारा अन्न क्षेत्र में चल रहे भंडारे का पूजन आरती कर समापन किया इस अवसर पर डाक्टर आशीष गुप्त, ब्रजमोहन लाल मिश्र, शिवकुमार कटियार, डाक्टर प्रान्त शुक्ल, प्रमोद तिवारी, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, सुरेश राठौर रतहरी, अजय कुमार गुप्त, सहित समस्त क्षेत्र के सम्मानित नागरिक श्रद्धालू , मातांयें- बहने मौजूद रहीं।

