इंडिया टीवी 24 न्यूज़
पंकज कुमार (संपादक)
मितौली खीरी। मिशन शक्ति फेज 05 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खण्ड शिक्षा अधिकारी मितौली श्री भगवान राव के मार्गदर्शन में विकास खण्ड मितौली में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में P M श्री विद्यालय रतहरी की कक्षा 08 की छात्रा यशी को चिकित्साधिकारी बनाया गया l
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान ब्लॉक नोडल शिक्षक बालिका शिक्षा सलीम अहमद व ARP बृजेन्द्र प्रताप सिंह की अगुआई में PM श्री विद्यालय की बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया गया l
मितौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेन्द्र सिंह के द्वारा PM श्री विद्यालय रतहरी की छात्रा को एक दिन का चिकित्सा अधिकारी बनाया गया । कार्यभार ग्रहण करते ही यशी ने सर्वप्रथम मौजूद स्टाफ का परिचय प्राप्त किया व उनको उनकी जिम्मेदारीयों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए । मौके पर उपस्थित इलाज़ के आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनको प्रेरित किया । चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेन्द्र सिंह की इस पहल को लोगों ने जमकर सराहना की । वहीं एक दिन चिकित्साधिकारी के रूप में कुर्सी पर बैठी यशी से जब बात की गई , तो उन्होंने बताया आज के समय बालिकाएं हर कार्य को कर सकती है , बस मेहनत और लगन से अपने कार्यों को करना चाहिए। कार्यक्रम में PM श्री विद्यालय रतहरी के प्रधानाध्यापक व ARP बृजेन्द्र प्रताप सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालय की बालिकाएं आदि लोग मौजूद रहे ।

