नगर पालिका मोदीनगर द्वारा मोदीनगर के ग्राम विशोखर की लंकापूरी कॉलोनी में हुई बुलडोज़र की कार्यवाही के खिलाफ संयुक्त जन अधिकार मोर्चा के संयोजक देववृत धामा के नेतृत्व में आज मोदीनगर तहसील में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील के गेट पर इकट्टा हुए नारे लगाते हुए धरना स्थल उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और 4बजे तक सांकेतिक रूप से धरनारत रहे, साथ ही देवव्रत धामा द्वारा किसानों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से परसों 2नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने का आह्वाहन किया!
विशोखर से सभासद नरेंद्र तोमर ने भी पूर्ण रूप से संघर्ष में पीड़ितों के साथ जनता की जीत तक इस संघर्ष को ले जाने का वादा किया।
गौरतलब हो की जिन 42पत्तों की फसलें पालिका द्वारा बर्बाद की गईं हैं उनमे से 22 की मालिक विधवा हैं और इनके पास भरण पोषण का कोई अन्य श्रोत नहीं है.
सचिन दीक्षित, भगवती, शीला, मुन्नी, राजू, सुधीर, रिछपाल, हरिश्चन्द्र, बबलू, विकास, बिजेंद्र, अंकित, विवेक, राकेश कुमार, सूरज, अमन, जयकरण, हरबीर, प्रशांत, ऋषिपाल, अनीस, राकेश आदि पीड़ित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

