रिपोर्ट – रोहित अर्कवंशी
मितौली खीरी। मितौली विकास खण्ड क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल चुरईपुरवा व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कैरियर गाइडेंस मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फत्तेपुर चौकी इंचार्ज एस आई सुशील कुमार तिवारी ने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय एक मंदिर है गुरुजनों का सम्मान करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें शिक्षा वह धन है जो कभी बाटां नहीं जा सकता इसलिए कहा गया है। “विद्याधनम सर्वधनम प्रधानम,” सभी छात्र छात्राओं को मन लगा कर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए ऐसे में छात्र छात्राओं ने पंख डायरी, चार्ट के माध्यम से पेड़ पौधे,फूलो का चित्रण किया।चौकी इंचार्ज सुशील कुमार तिवारी ने दीपंकर बाबू, शिवानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी को शुद्धि बुद्धि की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा अंग वस्त्र देकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य विष्णु शंकर बाजपेई, सहायक अध्यापक अतुल कुमार, अध्यापक आनन्द पाल, सूरज सिंह, शशांक पाठक, अनिल कुमार, कमल किशोर, पृथ्वी पाल, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

