रिपोर्ट – अजय रतन
जनपद बदायूं।युवा एवं बाल विकास समिति अंतर्गत भारती बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश भर के सभी जिलों में पंचशील बाल कल्याण पूर्व विद्यालय ग्राम सिसोरा के परीक्षा केंद्र पर डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक दुर्ग पाल सिंह की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जहां भारतीय बौद्ध महासभा पूरे प्रदेश के सभी जिलों में 10 नवंबर को डॉक्टर अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें बदायूं के ब्लॉक म्याऊं उसावाँ के प्रतिभागियों का परीक्षा केंद्र पंचशील बाल कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसोरा बनाया गया। जिसमें जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 एवं सीनियर व कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं में प्रतिभाग लिया। वहीं छात्रों को प्रोत्साहित राशि एवं प्रशाशित पत्र दिया गया ।जो विद्यालय मैं नकल विहीन एवं छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय स्टाफ का सहयोग एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

