रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी।विकासखंड मितौली क्षेत्र के भिरावां ग्रंट चुरई पुर चौराहा के पास श्री राम लीला का पहले दिन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जो यह कार्यक्रम दिनांक 5 नवंबर से 11 नवंबर तक कार्यक्रम चलता रहेगा।इस कार्यक्रम में दिन में रामलीला पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाती है। सुंदर-सुंदर गीतों पर रिकॉर्डिंग के माध्यम से चलचित्र प्रस्तुत किए जाते हैं और इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास व क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।जहाँ करुणेश कुमार रिंकू प्रधान शमशाद अली कमेटी लाला,रामसगार पाल,मोहन लाल राठौर,सुनील सिंह उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना पूर्व प्रधान,नौशाद अली संतराम राठौर बलबीर पाल लखन भार्गव भगवान दीन,डॉ ओमप्रकाश चौहान रमाकांत सक्सेना,रविंद्र कुमार राममिलन चौहान विपिन राठौर उमाशंकर पाल सहित सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रही।

