रिपोर्ट – क्राइम ब्यूरो जसकरण लाल
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी में थाना मितौली के अंतर्गत ग्राम उडाहरा में मनुवादियों द्वारा पासी समाज भाई सीताराम पासी की बाके से निर्मम हत्या कर दी गई और भतीजे को भी बुरी तरह मारा पीटा इस घटना की सूचना पाकर समता सैनिक दल की टीम पहुंची पीड़ित के परिवार से मुलाकात की शासन प्रशासन से अपील की जिन लोगों ने हत्या की है उन दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए दोषियों को फांसी की सजा दी जाए जिसमे अमन सिंह जिला अध्यक्ष लखीमपुर संगम सिंह बौद्ध जिलाध्यक्ष सीतापुर रामशंकर बौद्ध ब्लॉक नकहा लखीमपुर मोहित बौद्ध ब्लॉक अध्यक्ष हरगांव अनुपम बौद्ध ब्लॉक प्रधान महासचिव नकहा लखीमपुर नीरज गौतम ब्लॉक प्रधान महासचिव फूलबेहड़ लखीमपुर अंकित बौद्ध कमांडर फूलबेहड़ लखीमपुर अंकेश बौद्ध ब्लॉक अध्यक्ष फूलबेहड़ लखीमपुर कौशल बौद्ध जिला उपाध्यक्ष लखीमपुर विशांत बौद्ध समाज सेवी आदि समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे !

