रिपोर्ट – क्राइम ब्यूरो जसकरण लाल
मितौली खीरी। मितौली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरहा के स्वास्थ्य विभाग के कनपटी के पास चल रहे झोलाछाप के द्वारा 35 वर्षीय युवक के चली गई जान। मृतक की पत्नी के अनुसार पता चला की डॉ राम सिंह यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी के द्वारा चार दिन से लगातार चलाए जा रहा था इलाज। जिससे विश्वनाथ 35 वर्ष की हुई मौत। मृतक के परिवार नें बताया कि विश्वनाथ के दो लड़के है एक लड़की हैं। लड़के की उम्र लगभग 6 वर्ष दूसरे लड़के की उम्र 4 वर्ष, लड़की की उम्र 2 वर्ष बताई है। मृतक मजदूरी करके जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण करता था अब उसका परिवार के भरण पोषण में होगी दय नीय स्थिति जिसका होगा कौन जिम्मेदार
जबकि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा सख्त निर्देश के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा नें झोलाछापों को दे रखी है खुली छूट। जबकि संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी देवेंद्र सिंह सिंह से फोन वार्ता के जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने बताया लिखित सूचना पर की जाएगी कार्यवाही।
जबकि परिवार वालों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल। इसके बाद मृतक के परिजनों ने मैगलगंज पुलिस को दी सूचना। सूचना पाकर पहुंची मैगलगंज पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वही संबंध में जब मैगलगंज कोतवाल रमेश चंद्र पांडेय से फोन वार्ता के माध्यम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर तारीख से युवक का इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है मौत का कारण क्या होगा।

