लखीमपुर खीरी। पीएन मिश्र सरस्वती शिशु मंदिर चंदन चौकी में कोविड बचाव हेतु अनुरूप व्यवहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जीएस बाजपेई अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल द्वारा की गई।
अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी, सीएमओ खीरी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे गए, साथ ही सवालों का निराकरण किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीपुर खीरी द्वारा उक्त कार्यक्रम में सहभागिता की गई। उपस्थित 287 विद्यार्थियों एवं 157 अभिभावकों को रेड क्रॉस द्वारा मास्क व साबुन वितरण किया गया। साथ ही पूर्व एसीएमओ/आजीवन सदस्य रेड क्रॉस डॉ. रविन्द्र शर्मा द्वारा उचित प्रकार से मास्क पहनने हेतु छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को प्रशिक्षित किया गया। आरती श्रीवास्तव जिला कोऑर्डिनेटर रेड क्रॉस, डॉ. विजय यादव आजीवन सदस्य रेड क्रॉस द्वारा स्वरचित कविता के माध्यम से हैंड वाश का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र भटनागर सीएमओ/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस खीरी, डॉ. अश्वनी एसीएमओ खीरी, डॉ रविन्द्र शर्मा पूर्व एसीएमओ, डॉ. धनीराम डिप्टी सीएमओ/सचिव रेड क्रॉस खीरी ,शैलेश परिहार डीएसओ लखनऊ, डॉ मानवेन्द्र त्रिपाठी, डॉ वीपी सिंह, आरती श्रीवास्तव जिला कोऑर्डिनेटर ,विजय यादव आजीवन सदस्य, अनुराग सक्सेना आजीवन सदस्य तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहीं ।
