पंकज कुमार गौतम (संपादक)
मितौली खीरी इंडियन बैंक मितौली में कर्मचारियों की मनमानी के चलते जनता त्रस्त है, जहा क्षेत्र में लोग जुखाम बुखार से परेशान है वही जब ग्राहक अपना जमा पैसा निकालने इंडियन बैंक मितौली जाते है तो उन्हें घंटो लाइन में खड़े रहने के बावजूद कर्मचारियों द्वारा अपमान सहन करना पड़ता है। आज जब एक खाताधारक अपने खाते में KYC करवाने गया तब उससे पैन कार्ड मागा गया । जब पैन कार्ड बनवाकर लाया तब नमित नामक कर्मचारी द्वारा कहा गया दो दिन बाद आना।इस बात पर जब एक स्थानीय समाचार पत्र के पत्रकार ने जब उक्त कर्मचारी से बैंक में जाकर बात की तो उन्हे भी पुलिस बुलाकर धक्के मारकर बैंक से निकलवाने की धमकी दे डाली।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है की पत्रकारों से अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर शक्त कार्यवाही होगी,परंतु इस प्रकार का कृत्य करके बैंक कर्मचारी निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे है।

