रिपोर्ट- रोहित कुमार क्राइम मंडल ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बुखार के मरीज के दृष्टिगत प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कैंप लगाकर मरीजों की जांच व दवाओं का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत स्वास्थ्य टीमों द्वारा कैंप लगाए गए।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि सीएचसी मितौली के दतेली गांव में कैंप लगाया गया। सीएससी फरधान के अंतर्गत लागुचा गांव में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने पर कैंप लगाकर बुखार से प्रभावित मरीजों की जांच की गई और दवाओं का वितरण किया गया। इसी तरह सीएससी खमरिया के अंतर्गत चिंतापूर्वा गांव में कैंप लगाया गया। बेहजम सीएचसी के अंतर्गत गांव बनिका में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई, दवाओं का वितरण किया गया। ईशानगर ब्लॉक के भाभानपूर्वा मैं भी कैंप लगाया गया। इसी तरह सीएससी गोला के अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर गांव में कैंप का आयोजन किया गया।

