रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में सहीदो को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन गौरीशंकर मंदिर परिसर बेहजम से आदि गंगा गोमती तट पर स्थित पौराणिक पारासर नाथ बाबा मढिया घाट तक स्वयं मोटर साइकिल चलाते हुए पहुंचकर समापन किया
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो देश और शहीदों, महापुरुषों का सम्मान करती है पूरे प्रदेश में शहीदों के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज हजारों मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं देश प्रेमियों को धन्यवाद देते हुए कहा जो देश, तिरंगा और महापुरुषों का सम्मान करना नहीं जानती है उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मितौली गौरव सिंह मोनू,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष समसाद अली,मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह,कस्ता जितेंद्र शुक्ल, बेहजम अजय कुमार शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, आलोक शुक्ल, अमित सिंह, मास्टर दिनेश कुमार,दिनेश गुप्त, गुड्डन मिश्रा, विपिन गुप्ता,पूर्व प्रधान रमेश चंद निषाद, चन्द्र शेखर वर्मा,भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश शुक्ल, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, प्रधान कल्लिया विनोद दीक्षित सहित समस्त भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता क्षेत्र के सम्मानित नागरिक देश प्रेमी हजारों की संख्या में अपनी मोटर साइकिल सहित रैली में मौजूद रहे।

