रिपोर्ट- क्राइम मंडल ब्यूरो रोहित कुमार अर्कवंशी
*मितौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मितौली नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया।
प्रांत कार्यसमिति सदस्य अमन वर्मा एवम तहसील संयोजक मितौली मनीष सिंह की उपस्थिति में अंकुर दीक्षित जी को नगर अध्यक्ष तथा हर्षित शुक्ला को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
अभाविप मितौली के पूर्व उपाध्यक्ष शिवांश शुक्ला ने विद्यार्थी परिषद के कार्यों को बताते हुए विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने पर जोर दिया।
अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमन गुप्ता ने विद्यार्थी को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के बारे में जानकारी दी तथा नगर इकाई के पुनर्गठन के साथ ही छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
नवसृजित कार्यकारणी में नगर उपाध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ मिश्र, सचिन मिश्रा तथा सहमंत्री हरमन सिंह,अटल शुक्ला,साहिल,इंद्रेश लहौरिया, अभिषेक पाल, पिंकू सिंह तथा गोपाल पांडेय,विवेक कुमार,रोचक बाजपेई,दिव्यांश, एजाज अली,अंशव,अंबुज,आशु,अर्पित,आयुष,अयान,हमराज,नागेश,प्रशांत,आशीष,उदय,तेजस्वी,अमन सिंह,आकाश,आदर्श मिश्र, ओम पाण्डेय,कार्तिक पाण्डेय,आदि को जिम्मेदारी पूर्वक दायित्व सौंपे गए।

