रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकास खंड मितौली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के निकट सन्त राम सक्सेना द्वारा शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा 4 जुलाई 2024 गुरुवार से 8 जुलाई 2024 दिन सोमवार तक आयोजित की जाएगी भोले बाबा की सपरिवार स्थापना के प्रथम दिन माताओं – बहनों ने सर पर कलस रखकर डीजे, ढोल नगाड़े, भोले बाबा के जयकारो से मितौली कस्बे की गलियों से होते हुए मितौली कस्बा के रतहरी स्थित कस्ट हरण धाम पर पवित्र कठिना नदी का जल वैदिक मंत्रों से भरकर पैदल यात्रा करते हुए स्थापना स्थल तक पहुंच कर यज्ञ आचार्यों द्वारा मंडप स्थल को पवित्र किया गया।
नैमिष धाम से पधारे आचार्य कथावाचक राजू तिवारी महराज व यज्ञ आचार्य आशीष तिवारी नैमिशधाम की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोंचार से मुख्य यजमान सन्तराम सक्सेना ने सपरिवार प्रथम कलस का पूजन कराकर पवित्र कठिना नदी का जल भरा, उसके बाद समस्त माताएं बहनों ने पवित्र नदी का जल अपने कलसो में भरकर सर पर रखकर यज्ञ मंडप पहुंचीं। आयोजक संतराम सक्सेना ने बताया कि 5 जुलाई दिन शुक्रवार को बेदी निर्माण मंडप प्रवेश पूजन, 6 जुलाई शनिवार पूजन हवन एवं अधिवास, 7 जुलाई रविवार पूजन हवन, 8 जुलाई सोमवार पूजन बारात एवं प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा कलश यात्रा के अवसर पर रोहन लाल पब्लिक मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार मास्टर, शिव शंकर शुक्ला उर्फ बिंदू, बेचेलाल शर्मा, योगेंद्र कुमार उर्फ पप्पू, गुड्डू बर्तन वाले, मुनेश कुमार सिंह कुसमी, रिंकू मिश्र, ठाकुर महिपाल सिंह, संजय मिश्र प्रेमसहारा सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक माताएं बहने मौजूद रहीं।

