रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। कस्बा मितौली में आवासीय कस्तूरबा विद्यालय के निकट पांच दिवसीय शिव मंदिर प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा 4 जुलाई दिन गुरुवार से 8 जुलाई दिन सोमवार तक होना सुनिश्चित हुआ है।
प्रथम दिवस आज गुरुवार को भव्य कलश यात्रा गाजे बजे के साथ बड़े ही धूमधाम से कस्बे में बम बम भोले हर हर महादेव जय घोष जय घोष करते माताएं बहने सर पर कलश रखकर मंगल गीत जय घोष करते हुए नाचते गाते हुए पौराणिक कष्ट हरण धाम के निकट स्थित पवित्र कठिना नदी तट पर यज्ञाचार्य आशीष तिवारी वैदिक मंडल टीम के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण कर पूजन अर्चन कर मुख्य यजमान संतराम सक्सेना धर्म पत्नी ने सर्वप्रथम कलश में पवित्र जल भरा माताओं बहनों ने अपने-अपने कलशो में पवित्र जल भरा
इस अवसर पर श्रद्धालु देवतुल्य माताए बहने काफी संख्या में उपस्थित रही।

