रिपोर्ट – पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी में ऐसी बिजली व्यवस्था की जनता कर रही त्राहिमाम। विद्युत उप केन्द्र कालाआम फीडर सिर्फ सप्लाई के बदले जनता को दे रहे लाली पॉप। आपको बता दें कि सरकार से निर्देश है कि बिना किसी मतलब के बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए लेकिन काला आम फीडर पर तैनात संविदा कर्मी करते है अपनी मनमानी। रात होते ही बता देते है कि लाइन फाल्ट हो गई है और खुद मस्ती करते है। फीडर पर कर्मचारियों द्वारा जमकर शराब पी जाती है उसके बाद सो जाते है जनता से बत्तमिजी करते है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता जेई एसडीओ कोई फोन नही उठाते है आखिर जनता किस्से अपनी बात कहे। चौबीस घंटों में महज 6 से 7 घंटे लाइट मिलना शोचनीय विषय है। अब इस बात को लेकर जनता जिले की तेज तर्रार जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल के दरबार में जाकर अपना दर्द बयां करेंगे। सरकार द्वारा लाखो करोड़ों खर्च करने के बाद भी नही सुधरी कालाआम फीडर की बिजली व्यवस्था फीडर पर तैनात लोगो द्वारा अपनी मनमर्जी के मुताबिक चलाते है सप्लाई। क्या यहां कोई नियम कानून सरकार लागू होते है या नहीं। वैसे झूंठे दावे अधिकारी खूब पेश कर लेते है जैसे वो अपने घर से चीजे लाकर जनता को देते है। यह पूरा मामला जल भवन बिजली ऑफिस से जुड़कर कालाआम फीडर क्षेत्र का मामला।

