रिपोर्ट पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कोटरा निवासी अंकुल कुमार पुत्र श्री उमेश कुमार जो एक साधारण गरीब परिवार का रहने वाला जैसे तैसे उनके माता-पिता अपने बेटे अंकुर कुमार को पढ़ने के लिए सदैव तत्पर रहे। वह गरीबी परिस्थितियों एवं मजदूरी कर अपने बेटे को पढाने के लिए लगातार अपने बच्चों की पढ़ाई जारी।और जिन्होंने सबसे पहले माया देवी पब्लिक इंटर कॉलेज देवरी में हाई स्कूल2019 में 68% अंक पाकर परीक्षा पास की।इसके बाद ओम साईं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लीला कुआं लखीमपुर खीरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा 2021 में 66% अंक पाकर परीक्षा पास की थी।जिसके बाद वह आर.एम पी.पी.जी कॉलेज सीतापुर में प्रवेश लिया था। जिसमें इस विद्यालय से BA की परीक्षा 2024 में 80 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा पास किया। और इसी विद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में MA में NTA,CUET(PG) पर परीक्षा पास कर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश हासिल किया हैं।और पूरे लखीमपुर खीरी जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जहां अंकुल कुमार ने बताया इसका श्रेय हमारे माता-पिता और सभी गुरुजनों व मित्र गणों को जाता है। जो हमारे सुख दुख एवं हर प्रकार की स्थिति में साथ दिया है और देते रहेंगे।

