पंकज कुमार (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती पर ग्राम भंडेबरा के अम्बेडकर पार्क में बुद्धिष्ट वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल सोसाइटी व बहुजनों की बुलंद आवाज ” सचिन सिंह नितिन” के सामूहिक प्रयास से प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई व शाम 7 बजे 5000 दीप प्रज्ज्वलित किए ।
संविधान निर्माता बाबा साहब की 134वीं जयंती पर ग्राम भंडेबरा मितौली में विशाल दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे गांव में बाबा साहब के उदघोषों के साथ फेरी निकाली गई जिसमे सभी युवा, माताएं बहनें सम्मिलित हुई । शाम 7 बजे पूरे पार्क में पांच हजार दीप जलाकर बाबा साहब को याद किया गया । वही बहुजनों की बुलंद आवाज सचिन सिंह नितिन ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला उनके संघर्षों से सभी को अवगत कराया तथा वर्तमान में संविधान से खिलवाड़ करने वालों से सावधान रहने की हिदायत दी व लोगो से संविधान को बचाने की अपील के साथ सभी से मिल जुलकर रहने, भाई चारा बनाए रखने की अपील की । कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार, महासचिव उमाशंकर चौधरी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार व ऑडिटर रामकुमार व अन्य ग्रामीण माताएं बहनें सम्मिलित हुई।
*_बहुजनों की बुलंद आवाज़_*

