मितौली खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के रहने वाले आशाराम को पांच वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उठाकर मितौली पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी। परिजनों नें आरोप लगाया है कि उसको करंट लगा लगाकर व पुलिस के द्वारा थाने में मारा पीटा। जिसके दौरान उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने कस्ता चौराहे पर करीब 8:30 बजे से 6 घंटे तक रोड पर शव रख कर रोड जाम किया।और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। मामला गरमाता रहा लेकिन इसी बीच जब दलित पैंथर के राष्ट्रीय संयोजक मनोज भारती व बहुजनों की बुलंद आवाज सचिन सिंह नितिन को जानकारी मिली तुरंत पहुंच कर परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके समर्थन में उतरे। और कहां हम परिवार के साथ खड़े हैं जो भी परिवार की मांगे हैं उनका पूरा किया जाए। तब कहीं जाकर प्रशासन झुका। और अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। जहाँ लखीमपुर सीडीओ,एडिशनल एसपी नेपाल सिंह,मितौली उपजिला अधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय ने परिजनों को काफी समझाया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। वही जिसके बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा पहुंचे और परिजनों को समझाया और कहा जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहाँ पूर्व मितौली थाना अध्यक्ष आलोक धीमान,खीरी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार,नीमगांव थाना अध्यक्ष श्रद्धा सिंह, मैगलगंज थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सहित कई थाने की पुलिस फोर्स व पीएसी बल मौजूद रहा।

