आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके ग्राम प्रधान को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18.05.2022 को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, विगत दिनों सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधान नीरज सिंह पुत्र दिलासा राम निवासी ग्राम बिजौली सहसपुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूर्व में दिनांक 14.05.2022 को सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन करते हुए फोटो पोस्ट की गई थी जिसके संबंध में तत्समय थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 328/22 धारा 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 18.05.2022 को अभियुक्त को गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
