पंकज कुमार गौतम (संपादक )
मितौली खीरी। रामनगर में नव निर्मित भगवान शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना गाजे-बाजे के साथ दर्जनों, मोटरसाइकिल, पिकप, ट्रैक्टर ट्राली, कार से भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई।
मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व गोला विधायक अमन गिरी के प्रतिनिधि मोंटी गिरी की मोजुदगी में शिव बारात गाजे बाजे-गाजे के साथ क्षेत्र के गांव रामनगर में नव निर्मित मंदिर में भगवान शिव के लिंग रुप मूर्ति की प्राण – प्रतिष्ठा ,स्थापना का तीन दिवसीय कार्यक्रम का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। आचार्य देवनारायण दिक्षित, शिवकुमार अवस्थी, , रामनिवास बाजपेई, राजा बेटा दिक्षित, वेद प्रकाश मिश्र , अविनेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम वेदी पूजन अन्नाधिवास , दूसरे दिन फलाधिवास, तृतीय दिन जलाधिवास के उपरान्त के बाद गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की बारात आकर्षक झांकी के साथ लालपुर कस्बा भीखमपुर के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर टेडे नाथ धाम पहुंची । टेडे नाथ मंदिर में पूजन अर्चन कर बाहर मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद नव निर्मित राम नगर कस्बा में बने मंदिर में भगवान शिव की स्थापना कराई। इस अवसर पर यजमान, रामदास निषाद, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र, रामबली, डाक्टर दिपू , शेषनाग, ग्राम रोजगार सेवक अजय पाल, हीरालाल, सीताराम चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के। सम्मानित नागरिक भक्तगण मांताएं बहने मौजूद रहीं।

