पंकज कुमार( संपादक)
मितौली खीरी। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार व उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य चुनाव में नामित उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी दलों के कुल दस सदस्य जिसमें विजय बहादुर पाठक भाजपा, महेंद्र कुमार सिंह भाजपा , अशोक कटारिया भाजपा , मोहित बेनीवाल भाजपा , धर्मेंद्र सिंह भाजपा , रामतीरथ सिंधंल भाजपा , संतोष सिंह भाजपा, बिहार से अन्य सहयोगी दलों के मंगल पान्डेय, डॉक्टर लाल मोहम्द गुप्ता, श्रीमती अनामिका सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्य सभा सदस्य जुगल किशोर ने खुशी का इजहार करते हुए सभी निर्विरोध विधान परिषद सदस्यो को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की, भाजपा कार्यकर्ताओं नें आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए पटाखे दागे प्रदेश प्रवक्ता ने मिष्ठान का वितरित किया।

