रिपोर्ट – कमलेश पाल
मितौली खीरी। विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत दतेली कला में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों का सामान जलकर राख हुआ सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
अज्ञात कारणों से लगी आग में देखते ही देखते दो परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग को देखकर के आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया, चक्रपाणि पुत्र रमेश का आग से नुकसान लगभग पांच हजार के आसपास हो गया जिसमें अनाज गेहूं धान सरसों तीन हजार रुपए एक जोड़ी पायल आदि, प्रवीण पुत्र चक्रपाणि का छप्पर घर गृहस्ती का सामान चार कुंतल गेहूं ,तीन कुंटल धान, डेढ़ कुंटल सरसों,पांच हजार रुपए हाथ जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग से दोनों गरीब परिवारों के पास खाने के लिए दाना तक नहीं बचा, किसी भांति मेहनत मजदूरी करके यह लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे,सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जल रही आग को बुझाया। उप जिलाधिकारी मितौली ने बताया आग लगने की सूचना मिली है राजस्व टीम द्वारा मुआयना करके राहत प्रदान की जाएगी।

