रिपोर्ट – कमलेश पाल
मितौली खीरी। विकास खन्ड मितौली के कस्बा मितौली में पौराणिक ठाकुर द्वारा से महाशिवरात्रि के सुभ अवसर पर कस्बा मितौली में ओंम भोले शिव शक्ति कांवरिया सेवा समिति के द्वारा झांकियों सहित संगीत मय प्रथम शिव बारात धूमधाम से कस्बा क्षेत्र में निकली गई
कस्बा मितौली निवासी पूर्व प्रधान रोहन लाल पब्लिक मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक भाजपा नेता मास्टर दिनेश कुमार, कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अंशू शुक्ल, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ने झांकी का प्रथम पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया शिव यात्रा मितौली कस्बे के पौराणिक ठाकुर द्वारा निकट बड़ी बाजार से पंचमुखी हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए कस्बा मितौली की गलियों में शिव तांडव नृत्य गाजे बाजे भोले बाबा के जयकारों के साथ निकाली गई जिसमें क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिक, शिव भक्त, माताएं, बहनों नें व्रत रखकर यात्रा में पैदल चलकर शिव विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया मुख्य अतिथि मास्टर दिनेश कुमार ने कहा महाशिवरात्रि आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले साधकों के लिए बहुत महत्व रखती है पारिवारिक परिस्थितियों में मग्न लोग महाशिवरात्रि को शिव विवाह उत्सव की तरह बनाते हैं ओंम भोले शिव शक्ति कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अंशू शुक्ल, डॉक्टर प्रशांत शुक्ल, डॉक्टर आशीष गुप्त, ब्रजेश मिश्र, अमित गुप्त, विनोद तिवारी, बिहारी मसाला वाले, सहित कांवरिया सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, मांतांएं, बहने मौजूद रहीं।

