मितौली खीरी। कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान प्रथम बार थाना अध्यक्ष बना कर मितौली भेजे गए थे उनका एक वर्ष से अधिक का कार्यकाल बहुत साराहनीय रहा जनता के बीच में पुलिस मित्र रह कर सच्चाई और ईमानदारी से जनता की सेवा की आज उनके विदाई समारोह में साथियों व थाना क्षेत्र की जनता ने नमः आंखों से विदाई देते हुए माल्यार्पण अंगवसत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई की गयी
कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान अपने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि आज मुझे अपार कष्ट हो रहा है मितौली थाने में रहकर अपने साथियों क्षेत्र की जनता से जो सम्मान मिला है उसको मैं कभी भूल नहीं सक्ता हूं आप सबने जो मुझे सम्मान और सहयोग दिया है उसके लिए आपको दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं मीडिया के लोगों ने मेरा छोटे भाई की तरह जो सहयोग किया मैं उसको कभी नहीं भुला सक्ता हूं। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश तिवारी ने थाना अध्यक्ष का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह देने के साथ समस्त पुलिस स्टाफ ने माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए भावभीनी विदाई दी इस अवसर पूर्व ग्राम प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, के अलावा समस्त उपनिरीक्षक,दीवान,कांस्टेबल और महिला आरक्षी, पत्रकार, ग्राम प्रधान बीडीसी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक विदाई समारोह में मौजूद रहे।

