मितौली खीरी। तहसील मितौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र एडवोकेट, मंत्री बरकत अली एडवोकेट ने समपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन देते हुए उप निबंध कार्यालय मितौली में अपनी मनमानी के चलते अवैध रूप से कार्यालय पर बाहरी भारी संख्या में लगाए गए प्राइवेट लड़को द्वारा अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है अधिवक्ता संघ ने कहा कि कार्यालय के बाहर 10- 12 लड़के लगाए गए हैं वह बैनामा कराने आये व्यक्तियों से अवैध रूप से धन ही करते हैं शाम के समय लगभग 4:30 बजे काश्तकारों से कह दिया जाता है कि बैनामा नहीं हो पाएगा नेटवर्क नहीं है 1000 से 2000 रुपए लेकर अवैध रूप से वसूली कर बैनामा करवा दिया जाता है उपनिबंधक पूरी तरह से लिप्त है शिकायत करने पर कहते हैं कि हमें 10 आदमी उपलब्ध करा दो प्राइवेट आदमी नहीं बैठारेगें और कार्य करेंगे। 150 रुपए जनरेटर के नाम पर 100 रुपये अंगूठे के नाम पर और अवैध तरीके की वसूली करते है।29- 8-2023 को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने आदेश पारित कर कहा कि सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों से कार्य न कराया जाय उपनिबंधक मितौली सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए उनके द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों से अवैध रूप से धन उगाही करवा रहे हैं इसे न्याय हित में रोका जाना आवश्यक है अगर प्राइवेट कर्मचारी अवैध रूप से धन उगाही पर रोक न लगाई गई गरीब किसानों का शोषण उप निबंधक कार्यालय के इसारे पर होता रहेगा। ज्ञापन देते समय जितेद्र कुमार, अवधे कुमार, सत्य कुमार शुक्ला, दुर्गेश बाजपेई सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे

