फूलबेहड़ खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.05.2022 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 213/22 दारा 308/323/324/504/506 भादवि में वांछित अभियुक्त रामू पुत्र मुल्लू को घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 215/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
