पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.05.2022 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्ताओं मधु पत्नी अजय, रामकली पत्नी विद्यासागर व पिंकी पत्नी अनिल कुमार को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके पर लगभग 250 लीटर लहन को नष्ट किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नीमगांव पर आबकारी अधि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
