पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी, सेंध लगाकर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की घटना में नीमगांव व मितौली थानों के मध्य सीमा विवाद का मामला फंस गया आखिर कार राजस्व कर्मियों द्वारा पैमाइश के बाद मितौली थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया
सनिवार की रात चोरों ने कस्ता गोला मार्ग पर शिवाला तिराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर शराब सहित नगदी पार कर दी। दुकान मालिक हरदीप सिंह ने मितौली थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को सुबह सेल्समैन के आने पर घटना की जानकारी हुई शराब की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने 45140 रुपए कीमत की शराब एकहजार रुपए की नगदी ले गए। शराब की तीन पेटियां दुकान के पीछे खेतों में पड़ी हुई मिली, कस्ता कस्बे में शराब की दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया लोगों की सतर्कता के चलते चोरी का प्रयास असफल रहा सूचना पर पहुंचे मितौली अपराध निरीक्षक दिनेश तिवारी ने मौका म्वाइना किया बताते हैं कि नीमगांव और मितौली थाने की पुलिस रात में शिवाला तिराहे पर मौजूद रहती है शराब की दुकान से चंद कदमों की दूरी पर एक्सिस बैंक है। नीम गांव मितौली थानों की सीमा क्षेत्र के विवाद होने पर आखिरकार कानून को राजेंद्र वर्मा, लेखपाल अखिलेश गुप्ता व राजस्व कर्मियों की टीम द्वारा पैमाइश की गई घटना मितौली क्षेत्र में होने पर वहां मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है विगत दो वर्ष पूर्व भी एक घटना को लेकर पैमाइश हुई थी। मितौली थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है घटना का जल्द खुलासा होगा।

