पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मितौली-खीरी:- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की जीत बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और सर्मथकों को जीत की बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों में चुनाव परिणामों में से तीन राज्यों में भाजपा की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है। इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। छत्तीसगढ़ और राज्स्थान में भी कमल खिल गया है। देश के किसी भी राज्य में भाजपा की सरकार बनने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है। इन तीनों राज्यों में जीत के बाद वह भाजपा की अब अपने दम पर 12 राज्यों में सत्ता में होगी। जबकि कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हारने के बाद तीन राज्यों में सिमट जाएगी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्साहवर्धक नेतृत्व के कारण पन्ना प्रमुख से लेकर आम कार्यकर्ता और समर्थकों के सहयोग से भाजपा शानदार करते हुए तीन राज्यों में अपनी विजय पताका फहराई है। इन तीनों राज्योें के चुनावी नतीजों से उत्साहित सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले लोक सभा चुनाव में भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने पूरे मनोयोग से चुनाव में लगकर एक बार फिर केंद्र में भाजपा की विजय पताका फहराएगा।

