मितौली खीरी। विराट 24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ, युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार (उतराखण्ड)के मार्ग दर्शन में मितौली कस्बे के आदर्श इंटर कालेज के सामने मेला मैदान के परिसर में 9 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार को शांतिकुंज के प्रशिक्षित आचार्य अमर पाल जी आचार्य प्रेम कुमार दीक्षित आचार्य मुरलीधर मौर्य के द्वारा वैदिक मन्त्रों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन कर चौबीस कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
विराट 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ युग ऋषि वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण व ऋषि तंत्र के मार्गदर्शन में मानव मात्र को सद्बुद्धि प्रदान कर सन्मार्ग में प्रेरित करने के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। इस विराट आयोजन में सहज उपलब्ध दैवी प्रवाह द्वारा मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण तथा जीवन में सुख शांति व समृद्धि का दिव्य वातावरण बने। जिसमे आप की भागीदारी सुनिश्चित है। अतः आप अपनी श्रद्धा,भावना व निष्ठा जोड़ते हुए यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित करके अपने जीवन को धन्य बनायें।
कार्यक्रम
दिनांक 20 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को सद्गुरु ज्ञान गंगा सदग्रन्थ शोभायात्रा (कलस यात्रा) के साथ कार्यक्रम का सुभारम्भ किया जायेगा 23 नवम्बर दिन गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग व्यायाम एवं युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार (गायत्री महायज्ञ) एवं विभिन्न संस्कार पूर्णाहुति एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी संकल्प आगामी 2026 में मनाया जायेगा।
