मितोली। तहसील क्षेत्र मैं दुर्गा पूजा तथा विजयदशमी का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर मितौली सती दुधवा मंदिर पर श्रीमद् भागवत का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ वही कस्ता ग्राम पंचायत के मजरा दुब्हा फॉर्म पर नागरिकों द्वारा नवरात्रि में माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर नवरात्रि के नौ दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वही कस्ता कस्बे में राजा महमूदाबाद की कोठी में नागरिकों द्वारा माता दुर्गा जी का जागरण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया वही ग्राम करनपुर मुवेया हनुमान मंदिर पर समाजसेवी मीना मिश्रा द्वारा जागरण कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न कराएगा तहसील मितौली कस्ता विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के युवा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कार्यक्रमों में शिरकत कर आयोजकों का मनोबल बढ़ाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में भी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की विशेष प्रबंध किए गए प्रभारी निरीक्षक मितौली आलोक धीमान तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली सुबोध श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ समय-समय पर समस्त धार्मिक स्थानो पर जाकर जायजा लिया गया दुर्गा पूजा एवं विजय दशमी का पावन पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

